फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Copycat caught with pages of model paper in chemistry exam

रसायन विज्ञान की परीक्षा में मॉडल पेपर के पन्नों के साथ पकड़ा गया नकलची

Tue, 17 Mar 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Copycat caught with pages of model paper in chemistry exam
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही परीक्षाओं में सोमवार को पहली पाली में एक नकलची को आंतरिक उड़ाका दल ने पकड़ लिया। बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र में छात्र को मॉडल पेपर के दो पन्नों के साथ नकल करते दबोचा गया। टीम ने छात्र की कापी सील करते हुए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

जिले में चल रहीं महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं में सोमवार को पहली पाली में बीए द्वितीय वर्ष समाज शास्त्र, बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान द्वितीय, एमए इतिहास व अंग्रेजी का प्रश्न पत्र हल कराया गया। कस्बा कुलपहाड़ के जय बुंदेलखंड महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र शहर के रामश्री महाविद्यालय को बनाया गया है। परीक्षा के दौरान एक छात्र रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र के दौरान मॉडल पेपर के पन्नों से नकल कर रहा था। तभी केंद्राध्यक्ष डा. ऋतुराज सिंह व आंतरिक उड़ाका दल में शामिल डा. सौरभ बुधौलिया, डा. लाल सिंह ने छात्र को नकल करते पकड़ लिया।
विज्ञापन

छात्र के पास से मॉडल पेपर के दो पन्ने बरामद किए गए। जिसकी कापी सील कर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय भेजी गई। पहली पाली में पंजीकृत 2506 छात्र छात्राओं में 38 अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी प्रो. सुशील बाबू ने पांच परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों को नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed