फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cooperative societies are the pillars of rural development.

Mahoba News: ग्रामीण विकास की धुरी हैं सहकारी समितियां

Mon, 13 Oct 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cooperative societies are the pillars of rural development.
महोबा। बहुउद्देशीय पूर्व साधन सहकारी समिति भटीपुरा में सहकारिता विभाग की ओर से सहकारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण विकास की धुरी हैं। इस समय युवाओं और महिलाओं को सहकारी समितियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। जब किसान संगठित होकर एक मंच पर आते हैं तो उन्हें न केवल योजनाओं तक आसान पहुंच मिलती है, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामूहिक विकास की भावना है। सरकार की ओर से एम–पैक्स सदस्यता महाअभियान की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। ताकि अधिक से अधिक किसान और ग्रामीण इस अभियान से जुड़ सकें। सदस्यता लेने पर किसानों को कृषक पंजिका प्रदान की जाएगी। जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सहकारी सुविधाओं का लाभ सीधे प्राप्त होगा। सहायक निबंधक सहकारिता विनय कुमार तिवारी ने कहा सहकारिता किसानों की ताकत है। इस मौके पर युवाओ और महिलाओं को सदस्यता दिलाई गई और उन्हें पुस्तक पंजिका वितरित की गई। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पीएन अनुरागी, शिवप्रसाद सिंह, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र परिहार, विपिन भदौरिया, नितीश गुप्ता, आशीष सिंह, पियूष चौरसिया, संजय तिवारी, अभिषेक गुप्ता, समिति अध्यक्ष रामसागर अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed