{"_id":"69c826d8f91dfab5bf0bfef7","slug":"consumers-are-worried-about-cylinders-even-after-otp-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123754-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ओटीपी के बाद भी सिलिंडर के लिए परेशान उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ओटीपी के बाद भी सिलिंडर के लिए परेशान उपभोक्ता
Sun, 29 Mar 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
महोबा। रसोई गैस बुकिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया से उपभोक्ताओं का बुरा हाल है। ओटीपी तुरंत न आने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। शनिवार को शहर की एक गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं ने इसे लेकर खासी नाराजगी जताई। संचालकों से उनकी कहासुनी भी हो गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही थी और अब गैस बुकिंग होने लगी है तो ओटीपी नहीं आ रही है। ओटीपी के लिए कभी आठ घंटे तो कभी 24 घंटे इंतजार करने को कहा जा रहा है। उपभोक्ता दिनेश, रामप्रताप, हरिओम आदि का कहना है ओटीपी मिलने के बाद वह कई किलोमीटर दूर एजेंसी पहुंचते हैं। वहां सुबह से दोपहर तक इंतजार करने के बाद उन्हें जवाब देकर वापस भेजा जा रहा है।
आठ घंटे बाद आए मैसेज को लेकर एजेंसी पहुंच रहे हैं और वहां किसी तरह की जानकारी नहीं मिल रही है। शनिवार को एजेंसी में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं हैं। बुकिंग के बाद होम डिलीवरी कराई जा रही है।