{"_id":"65906ce88a26fe85ed0ad807","slug":"chc-charkhari-completed-the-process-of-corona-portal-mahoba-news-c-225-1-mah1001-3812-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सीएचसी चरखारी ने पूरी कराई कोरोना पोर्टल की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सीएचसी चरखारी ने पूरी कराई कोरोना पोर्टल की प्रक्रिया
Sun, 31 Dec 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
महोबा। आखिरकार सीएचसी चरखारी की ओर से कोरोना पोर्टल की प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। जिससे कोरोना सैंपल से संबंधित रिकॉर्ड ऑनलाइन हो गया है। इसी के साथ ही जिला अस्पताल में संचालित आरटीपीसीआर लैब में सीएचसी चरखारी से आने वाले कोरोना सैंपलों की जांच शुरू कर दी गई है।
कोरोना को लेकर शासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए जिले में संचालित सभी सीएचसी व जिला अस्पताल में एकत्रित होने वाले कोरोना सैंपलों को जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब में भेजने का प्रावधान है। ताकि, समय पर सैंपलों की जांच होती रहे। बावजूद इसके सीएचसी चरखारी की ओर से कोरोना सैंपलों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन किए जाने को लेकर बनाए गए पोर्टल की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई जा रही थी। जिससे चरखारी से आने वाले कोरोना सैंपलों की जांच नहीं हो पा रही थी।
अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से साथ उठाया था। 28 दिसंबर के अंक में महोबा पेज पर कोरोना के सैंपलों का नहीं हो पा रहा रिकॉर्ड ऑनलाइन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद सीएचसी चरखारी के अधिकारी हरकत में आए और पोर्टल को अपडेट कराया। जिससे चरखारी से आने वाले सैंपलों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
शनिवार को आरटीपीसीआर लैब में कोरोना से संबंधित 50 सैंपलों की जांच कराई गई। जिसमें सीएचसी चरखारी के छह, पनवाड़ी के 22, कबरई के 13 और कुलपहाड़ के 11 सैंपल शामिल रहे। हालांकि, कोई भी सैंपल पॉजीटिव नहीं निकला। उधर, सीएचसी चरखारी के अधीक्षक डॉ. पीके राजपूत का कहना है कि कोरोना से संबंधित पोर्टल को अपडेट करा दिया गया है। इससे संबंधित पूरा रिकॉर्ड अब ऑनलाइन होगा और सभी सैंपलों की जांच होगी।