{"_id":"686825fefa38b9ae5b0782c5","slug":"by-strengthening-the-booths-sp-government-will-be-formed-in-2027-vishambar-nishad-mahoba-news-c-225-1-mah1001-115851-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बूथों को मजबूत करने से 2027 में बनेगी सपा सरकार- विशंभर निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बूथों को मजबूत करने से 2027 में बनेगी सपा सरकार- विशंभर निषाद
Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। विधानसभा क्षेत्र चरखारी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों की पीडीए जनपंचायत हुई। जिसमें सपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार गरीब, पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक विरोधी है। अदानी और अंबानी देश का पैसा लूट रहे हैं। वंचितों, पिछड़ों व गरीबों को शिक्षा से दूर रखकर यह सरकार पीडीए के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। बूथों को मजबूत करने से 2027 में सपा की सरकार बनेगी।
पूर्व सांसद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए अभी से मेहनत करें। पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने कहा कि सपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। भाजपा जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। देश में केवल दो जातियां हैं अमीर व गरीब। सपा के कार्यकर्ता सच्चे सिपाही की तरह मैदान में उतरकर आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्व विधायक चरखारी कप्तान सिंह राजपूत, प्रान सिंह यादव, रामजीवन यादव, अजयराज यादव, बसंत राजपूत, दिनेश राजपूत आदि मौजूद रहे।