फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelkhand University will start ODL courses in eight subjects.

Mahoba News: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय आठ विषयों में शुरू करेगा ओडीएल कोर्स

Thu, 19 Mar 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 19 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand University will start ODL courses in eight subjects.
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय माह अप्रैल से स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) डिग्री कोर्स शुरू करने जा रहा है। इन कोर्सों की खासियत यह है कि नौकरीपेशा लोग भी इन्हें आसानी से कर सकेंगे। साथ ही इसकी फीस नियमित कोर्स की तुलना में करीब 50 फीसदी कम रहेगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय लंबे समय से ओडीएल कोर्स शुरू करने की दिशा में प्रयासरत था। इसके लिए यूजीसी से पत्राचार चल रहा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने माह अप्रैल से कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रारंभिक चरण में आठ डिग्री कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें बीकॉम, बीए हिंदी, बीए अंग्रेजी, एमकॉम, बीबीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी गणित और एमसीए शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों को बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

23 मार्च को होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा जबकि 25 मार्च को एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में मुहर लगने की संभावना है। ये कोर्स ऑनलाइन माध्यम से संचालित होंगे। ऐसे में विश्वविद्यालय ने इनकी फीस नियमित कोर्स की तुलना में आधी रखी है। ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें। ओडीएल कोर्स में प्रवेश साल में दो बार माह जुलाई और फरवरी में लिए जाएंगे। हालांकि, इस बार पहली बार शुरुआत होने की वजह से आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से शुरू की जाएगी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय का कहना है कि विश्वविद्यालय पहली बार ओडीएल कोर्स शुरू कर रहा है। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। यह कोर्स विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों के लिए उपयोगी होंगे और उनके कॅरिअर में आगे बढ़ने में सहायक साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed