{"_id":"6ac6957bde2b2ca03004be44","slug":"the-viral-onslaught-everyone-from-children-to-the-elderly-is-falling-ill-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-129446-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वायरल की मार, बच्चे से लेकर बुजुर्ग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वायरल की मार, बच्चे से लेकर बुजुर्ग हो रहे बीमार
विज्ञापन
फोटो 07 एमएएचपी 04 परिचय-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

महोबा। बदलते मौसम में गांव से लेकर शहर तक वायरल बुखार का प्रकोप फैल है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बुखार से तप रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 650 से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें 50 फीसदी मरीज संक्रामक बीमारियों से ग्रसित मिले। पिछले 24 घंटे में बुखार से पीड़ित 14 मरीजों को भर्ती कराया गया।
मौसम में बदलाव के बाद भी लापरवाही बरतने से बीमारियां तेजी से बढ़ रही। जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने के मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बुधवार को जिला अस्पताल में 180 मरीजों के सैंपल लिए गए जिसमें किसी में भी डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई।
वहीं 24 घंटे में बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित सृष्टि, अरहम, अलका, पूनम, परमात्मा, वंश, अर्जुन, विनीता, कंचन, बकरीदी, पिंकी, गीता, रामरती और विमला को भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों व बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता तुलनात्मक रूप से कमजोर होती है। इसलिए वह वायरल की चपेट में जल्दी आ रहे हैं। पेट में दर्द, तेज बुखार, सिरदर्द व कमजोरी जैसे लक्षणों के साथ बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी पहुंच रहे हैं।