फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three-year-old girl raped while sleeping in hut; accused nabbed.

Mahoba News: झोपड़ी में सो रही तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी दबोचा

Thu, 08 Oct 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old girl raped while sleeping in hut; accused nabbed.
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के एक गांव में बुधवार की दोपहर खेत में बनी झोपड़ी में सो रही तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम की चीख सुनकर खेत पर काम कर रहे परिजन दौड़े जिस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बच्ची को इलाज और डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। हमीरपुर के एक गांव निवासी मासूम के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह महोबा रोड पर 12 बीघा खेत को बटाई पर लेकर खेती करता है। वह खेत में ही झोपड़ी बनाकर पत्नी व तीन वर्षीय बेटी के साथ रहता है। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह पत्नी के साथ खेत में तिल की फसल काट रहा था। बच्ची झोपड़ी में सो रही थी। गांव का चंदन सिंह झोपड़ी में पहुंच गया और बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बेटी के रोने की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे तो आरोपी आपत्तिजनक हालत में मिला। घटना की सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी को दी गई। हेल्पलाइन प्रभारी दीपक कुमार व काउंसलर सीमा यादव ने घटनास्थल पहुंच जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसे देर रात हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed