फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Farmer dies under suspicious circumstances; son and daughter-in-law accused of murder

महोबा: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Oct 2026 06:01 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 08 Oct 2026 06:01 PM IST
सार

छह बीघा जमीन पोते के नाम करने पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने बेटे-बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Mahoba: Farmer dies under suspicious circumstances; son and daughter-in-law accused of murder
असगर अली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना महोबकंठ के कनकुआं गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बड़े बेटे ने छोटे भाई व बहू पर मारपीट के बाद गले में फंदा कसकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि छह बीघा जमीन पोते के नाम करने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बहू-बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कनकुआं निवासी असगर अली (68) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके नाम 16 बीघा भूमि थी। छह बीघा भूमि उन्होंने बड़े बेटे रमजान के पुत्र गुलफाम के नाम कर दी थी। इसके बाद से छोटा शाकिर और बहू शकीना आए दिन प्रताड़ित करते थे। सुबह असगर अली का शव घर पर संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए परिजनों से जानकारी ली। मृतक के बड़े बेटे रमजान ने आरोप लगाया कि पिता के नाम शेष बची जमीन को अपने नाम कराने के लिए छोटा भाई व उसकी पत्नी लगातार दबाव बना रहे थे। दूसरे नंबर का भाई जहीर मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
विज्ञापन
Trending Videos

बताया कि दो माह पहले पिता ने अपने हिस्से की छह बीघा भूमि गुलफाम के नाम कर दी थी। इसी खुन्नस में छोटे भाई और उसकी पत्नी ने पिता की मारपीट की। एक दिन पहले छोटा भाई पिता को अपने साथ जबरन कुलपहाड़ ले गया था और भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम कराने की कोशिश की थी लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई थी। घर लौटते समय भी मारपीट की गई। आरोप लगाया कि छोटे भाई व उसकी पत्नी ने पिता की मारपीट के बाद गले में फंदा कसकर हत्या की।

उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार का कहना है कि घटना का मुख्य कारण पारिवारिक और जमीन का विवाद सामने आया हे। सूचना पर पुलिस व फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए हैं। तहरीर के आधार पर शाकिर और उसकी पत्नी शकीना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed