फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Arrangements to protect against cold in cowsheds are inadequate, animals falling ill

Mahoba News: गोशालाओं में ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी, बीमार पड़ रहे पशु

Thu, 04 Jan 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Arrangements to protect against cold in cowsheds are inadequate, animals falling ill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलपहाड़/पनवाड़ी। गोशालाओं में पशुओं को ठंड से बचाने के इंतजाम नाकाफी है। गोशालाओं के टीनशेड छोटे होने के चलते सभी पशु अंदर नहीं रह पाते। अधिकांश पशुओं के खुले आसमान के नीचे बैठने से वह ठंड की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। हालांकि, जिम्मेदारों की ओर से गोशालाओं में अलाव जलवाए जा रहे, लेकिन बड़ी संख्या में मवेशी होने के चलते सभी को राहत नहीं मिल पा रही है। यही वजह है कि गोशालाओं के पशु बीमार हो रहे हैं। अजनर में सचालित गोशाला में चहारदिवारी न होने से अधिकांश गोवंश बाहर निकल जाते हैं जो किसानों के खेतों में खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं।
----
सीन-1
फोटो 04 एमएएचपी 10 परिचय-अजनर गोशाला में ठंड से ठिठुरते मवेशी।
नगर पंचायत कुलपहाड़ की ओर से संचालित अजनर गोशाला में 650 मवेशी हैं। यहां एक बड़ा और एक छोटा टीनशेड है। जहां पशुओं को रखा जा रहा है। गुरुवार को गोशाला में अधिकांश गोवंश टीनशेड के बाहर व इधर-उधर खड़े मिले। जो गोवंश टीनशेड के अंदर थे। वह भीषण ठंड में ठिठुरते नजर आए। गोशाला में मौजूद प्रभारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि पशुओं को ठंड से बचाने के लिए प्रतिदिन गुड, अजवाइन और मैथी दाना खिलाया जाता है। गोशाला में 11 अलाव जलवाए जा रहे हैं। यहां 11 गोवंश बीमार मिले। जिनका इलाज चल रहा है। गोशाला में चहारदीवारी न होने से अधिकांश गोवंश बाहर घूमते मिले। पशु चिकित्सक राम सिंह ने बताया कि बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
सीन-2
फोटो 04 एमएएचपी 11 परिचय-गोशाला के बाहर खुले में घूमते पशु।
ब्लॉक पनवाड़ी की लोहरगांव गोशाला में इस समय 80 मवेशी है। कुछ दिन पहले इस गोशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें गोवंशों की मौत होने की बात कही जा रही थी। पड़ताल के दौरान गोशाला में कोई मवेशी मृत नहीं मिला। दो पशु बीमार थे। गोशाला में ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी नजर आए। गोवंश भीषण ठंड में ठिठुर रहे थे जबकि खुले में घूम रहे अधिकांश गोवंश आसमान से गिर रही ओस में गीले हो गए थे। गोशाला में एक स्थान पर अलाव जलता मिला। सचिव अभिषेक ने बताया कि गोशाला में गाेवंशों के ठंड से बचाव के लिए भरपूर इंतजाम किए गए हैं। किसी भी मवेशी की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निर्दोष राजपूत ने बताया कि गोशाला में पशुओं के खान-पान की बेहतर व्यवस्था है। ठंड से बचाव के लिए पॉलिथीन लगवाई गई है। गोशाला के चारों ओर चहारदीवारी निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed