{"_id":"6105907e8ebc3e0df3654226","slug":"ankita-in-high-school-ayush-became-district-topper-in-inter-mahoba-news-knp643563665","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में अंकिता, इंटर में आयुष बने जिला टापर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में अंकिता, इंटर में आयुष बने जिला टापर
विज्ञापन
इंटर के जिला टॉपर आयुष गुप्ता के साथ जश्न मनाते मेधावी व शिक्षक
- फोटो : MAHOBA
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परिणाम शनिवार को जारी कर दिए गए। शहर के संत जोसफ्स कालेज की छात्रा अंकिता ने हाईस्कूल में 93.66 फीसदी अंक पाकर जिला टाप किया जबकि इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चरखारी के छात्र आयुष गुप्ता 90.20 फीसदी अंकों के साथ टॉपर बने। टॉपर छात्र-छात्राओं के घरों में जश्न का माहौल रहा। जिले में हाईस्कूल के 12423 व इंटरमीडिएट में 9854 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
शनिवार को दोपहर बाद जारी हुए परिणाम को जानने के लिए छात्र-छात्राओं में खासी उत्सुकता नजर आई। अधिकांश परीक्षार्थियों ने मोबाइल का सहारा लिया। जबकि कुछ छात्र-छात्राएं इंटरनेट कैफे में परिणाम जानते नजर आए। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार परीक्षा न होेने से छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया गया है।
हाईस्कूल में अंकिता टॉपर रहीं जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चरखारी के छात्र शुभ चपरा 92.5 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज पनवाड़ी के छात्र देवेंद्र ने 92 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा अंशिका सोनी 91.1, प्रिंस पटेल 91, निशा 91, जूली यादव 90, प्रतीक नायक 90, सलोनी बुंदेला 88.33, व हरीओम 88 फीसदी अंकों के साथ टापटेन सूची में शामिल रहे।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में आयुष गुप्ता ने बाजी मारी, वहीं सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी के राघवेंद्र सिंह 90 फीसदी अंकों के साथ दूसरे व ब्रम्हचारी इंटर कालेज खन्ना के छात्र रोहित कुमार 87.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा कमल 87.6, राजकुमार 87.6, यादराम अहिरवार 87, अर्पिता द्विवेदी 86.66, जा गृति मिश्रा 86.40, आयुषी सोनी 86.40, व आदर्श प्रताप 86 फीसदी अंको के साथ टापटेन सूची में रहे। टापर छात्र-छात्राओं को परिजनों न गुरुजनों ने मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी में मेधावी परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रही।
डाक्टर व आईएएस बनना चाहते हैं टापर
हाईस्कूल की टापर छात्रा अंकिता अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों देती हैं। उनका कहना है कि वह आगे भी मन लगाकर पढ़ाई करेंगी। उनका सपना है कि वह डॉक्टर बनकर समाज सेवा का है। वहीं इंटर मीडिएट के टापर आयुष गुप्ता का कहना है कि कड़ी मेहनत और लगन से सफलता मिली है। वह आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।

केपीआई इंटर कॉलेज खरेला में खुशी का इजहार करते मेधावी छात्र- फोटो : MAHOBA