{"_id":"5dd829388ebc3e5477445e4b","slug":"ankit-man-singh-and-shweta-won-the-speech-competition-mahoba-news-knp5275406186","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में अंकित, मानसिंह व श्वेता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में अंकित, मानसिंह व श्वेता ने मारी बाजी
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ में ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता हुई। विभिन्न कालेजों के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने बच्चों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करते हुए परिजनों व पड़ोसियों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
कालेज सभागार में आयोजित ब्लाक स्तरीय सड़क सुरक्षा गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि बाइक पर हेलमेट व कार पर सीट बेल्ट लगाएं। सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें।
गोष्ठी के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें हाईस्कूल के छात्र अंकित साहू ने बाजी मारी जबकि मानसिंह को दूसरा और छात्रा श्वेता तिवारी को तीसरा स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परिवहन विभाग के आरआई रोहित कुमार, यीशनारायन द्विवेदी, प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी, प्रकाश यादव, बृजराज सिंह, मुजीब खान समेत तमाम शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।