फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   alakhraan ki saadi tooti

सोशल मीडिया में अलखराम की शादी टूटने की उड़ी अफवाह, परिजन परेशान

Tue, 08 Jun 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
alakhraan ki saadi tooti
महोबा। माधवगंज गांव में अनुसूचित जाति के दूल्हे अलखराम की शादी टूटने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अलखराम ने इसे कुछ लोगों की शरारत बताया है। वहीं गांव के 13 लोगों से शादी में खतरा बताकरउनके नाम उपजिलाधिकारी को सौंपे हैं। इधर बसपा जिलाध्यक्ष ने उससे व परिवार से मुलाकात कर सकुशल शादी होने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार ने गांव पहुंचकर अलखराम को हर संभव मदद करने को कहा और 18 जून को शादी में बरात घोड़ी से निकलवाने का आश्वासन दिया। अलखराम ने बताया कि कुछ शरारतीतत्वों ने सोशल-मीडिया पर उसकी शादी टूटने की खबर वायरल कर दी है। यह सब अफवाह है इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) वालों का हाथ हैं। बताया कि बाहर निकलने पर लोग उसे घूरते हैं। सोशल मीडिया पर शादी टूटने की खबर को लेकर ही बसपा जिलाध्यक्ष मिलने आए थे उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। अलखराम ने बताया कि उसने एसडीएम सुथान अब्दुल्ला को 13 लोगों के नाम बताए हैं। जिससे उसे खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed