फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   agra ke suresh ne hariya ko haraya

Mahoba News: आगरा के सुरेश ने हरियाणा के रजत को पटका

Mon, 23 Jan 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
agra ke suresh ne hariya ko haraya
महोबा। ब्लॉक पनवाड़ी के सिद्धबाबा मेला महोत्सव महोबकंठ में रविवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। आगरा के सुरेश पहलवान ने हरियाणा के रजत को पछाड़ा। विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दंगल में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व माधवगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। पहली कुश्ती दिल्ली ब्रह्मचर्य और नेपाल के वीर सिंह के बीच हुई। जिसमें ब्रह्मचर्य विजेता रहे। इसी तरह हिमांचल प्रदेश के रामनाथ ने छत्तीगढ़ के मूलचंद को चित किया। मथुरा के शीतल ने कौशांबी के सलीम को धूल चटाई। झांसी के बलवीर ने सतना के मुन्ना और कबरई के प्रमोद ने फतेहपुर के रामू को पटकनी दी। महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। मथुरा की गौरी पांडेय ने मैनपुरी की जिद्दी पहलवान को हराकर कुश्ती जीती। इस मौके पर संजय द्विवेदी, जयपाल राजपूत, मनोज पटेल, कुलदीप पटेल, आयोजक अनूप पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed