फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   कई संगठनों ने श्रमिक दिवस मनाया

कई संगठनों ने श्रमिक दिवस मनाया

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Mahoba
Mahoba Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महोबा। सफाई मजदूर महासंघ के अध्यक्ष प्रभु बाल्मीकि ने 1 मई को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर कहा कि सभी श्रमिकों को समय पर न्याय दिलाना उनके संघ का मकसद रहेगा। हर हाल में सफाई कर्मचारी मन लगाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर संघ का हर सदस्य आगे आ जाएगा। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा तभी हम अराजक तत्वों और अपने खिलाफ षडयंत्र रचने वाले लोगों से लड़ सकेंगे। इस मौके पर सीताराम राही, श्याम सुंदर, हरप्रसाद, गीता, राकेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर विकास भवन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बैठक कर श्रमिक दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के अध्यक्ष नजीर खां ने कहा कि जिले में रिक्त पड़े पदाें पर तैनाती की जानी चाहिए। इससे कर्मचारियाें पर बोझ कम पड़े। बाबूराम मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियाें को संगठित रहकर समाज को ऊर्जा देने का आह्वान किया। इस मौके पर विनोद कुमार, भागीरथ, माशूक अली, केपी तिवारी, जमील अहमद, शमीम खां, मुन्नीलाल ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुलेमान ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed