{"_id":"5cba0830bdec221441199e5b","slug":"141555695664-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया की चपेट में आने से मासूम समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया की चपेट में आने से मासूम समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
महोबा। जिले में दो दिन पहले बारिश होने से अचानक मौसम बदल गया। शुक्रवार को तेज धूप निकलने से संक्रामक बीमारी के मरीजों में तेजी से इजाफा हुआ है। डायरिया से पीड़ित मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों की संख्या में मरीजों का उपचार जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कर किया जा रहा है।
मौसम में एकाएक आए बदलाव से शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही मरीजों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रतिदिन आने वाले एक हजार मरीजों के स्थान पर 1400 मरीज अस्पताल पहुंचे। कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव निवासी छविलाल के ढाई वर्षीय पुत्र प्रीतम की गुरुवार की शाम अचानक हालत बिगड़ गई। उल्टी दस्त की शिकायत होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
जहां उसकी मौत हो गई। इसी तरह शहर के मोहल्ला रायकोट निवासी मोहन प्रजापति (75) को तेज बुखार व उल्टी होने की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि अस्पताल आने वाले मरीजों का उपचार प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। मौसम बदलने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस मौसम में खानपान में संयम और धूप से बचाव की जरूरत है।