फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies after being shot by a pistol during a party with friends; murder alleged.

Maharajganj News: दोस्तों की पार्टी के दौरान पिस्टल की गोली लगने से युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 19 Sep 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being shot by a pistol during a party with friends; murder alleged.
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर एक अंडे की दुकान पर हो रही थी पार्टी
विज्ञापन

परिजन लगा रहे हत्या का आरोप, तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर एक अंडे की दुकान पर पार्टी के दौरान अवैध पिस्टल की गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजन की मदद से युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजन के आरोप के आधार पर पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र मधुकरपुर महदेवा निवासी युसुफ उर्फ बंगाली ने बताया कि उनका बेटा जीशान हाशमी (20) बृहस्पतिवार की शाम में घर पर था। इसी दौरान बगल के गांव के अमन, शब्बीर पहुंचे और पार्टी करने की बात कहते हुए समरधीरा चौराहे पर ले गए जबकि प्रदीप वहां पहले से ही मौजूद था। किसी बात को लेकर विवाद हुआ और जीशान के कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

जबकि पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चारों अंडे की दुकान पर पार्टी कर रहे थे। इनमें से एक चिकन बनाने चला गया जबकि मृतक समेत तीनों बैठे हुए थे। इसी दौरान अवैध पिस्टल में कारतूस लगाकर एक युवक चलाने का प्रयास कर रहा था। दो बार ट्रिगर दबाया लेकिन फायर नहीं हुआ। तब दूसरे साथी ने पिस्टल लेकर ट्रिगर दबा दिया, इसी दौरान गोली चली और जीशान के सिर में लग गई। तीनों उसे पहले फरेंदा के एक निजी अस्पताल ले गए। बाद में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जीशान के शव को शुक्रवार की देर शाम में पुलिस की देखरेख में सुपुर्द ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन साथ गए तीनों युवकों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। परिजन का आरोप है कि हत्या के इरादे से ही जीशान को घर से ले जाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
इस संबंध में पुरंदरपुर के थानाध्यक्ष गौरव कुमार कन्नौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमन, सब्बीर व प्रदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ोतरी की जाएगी।

वर्जन
हिरासत में लिए गये तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पार्टी के दौरान अवैध पिस्टल में कारतूस लगाकर एक युवक चलाने का प्रयास कर रहा था। दो बार ट्रिगर दबाया लेकिन फायर नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे साथी ने पिस्टल लेकर ट्रिगर दबा दिया। इसी दौरान गोली चल गई और जीशान के सिर में लग गई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- दीपशिखा वर्मा, सीओ फरेंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed