{"_id":"6ab03f3ccae6947e870ce99b","slug":"body-of-unidentified-person-found-by-the-highway-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-185509-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईवे किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईवे किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
विज्ञापन
कोल्हुई । थाना क्षेत्र के गुर्चिहा गांव के पास रविवार को हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सड़क किनारे शव पड़ा देख राहगीरों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, रविवार को गुर्चिहा गांव के पास हाईवे किनारे लोगों की नजर एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना आसपास के गांवों में फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ अन्य थानों से भी संपर्क कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक हाईवे किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक सिंह ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के अन्य थानों को भी सूचना भेजी गई है।