{"_id":"694eec33784850cca80231c7","slug":"youth-beaten-up-due-to-mutual-enmity-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-167635-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आपसी रंजिश में युवक की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आपसी रंजिश में युवक की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनचाफी निवासिनी रीना ने गांव के युवक पर अपने छोटे भाई को मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
तहरीर में रीना ने बताया कि 23 दिसम्बर को उसका छोटा भाई राहुल उर्फ प्रदीप पासवान परतावल से मोबाइल बनवाकर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान हरपुर बगहिया के पास ईंट भट्ठे के समीप गांव के साहिल ने आपसी रंजिश को लेकर उसे मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने अपने भाई का गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के बाद वापस आकर थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर पर साहिल नामक युवक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।