फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A mobile court will be held on the 30th.

Maharajganj News: 30 को होगा मोबाइल कोर्ट का आयोजन

Fri, 25 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 25 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A mobile court will be held on the 30th.
महराजगंज। दिव्यांगों की समस्याओं व शिकायत के निराकरण के लिए 30 सितंबर को विकास भवन के सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कन्हैया यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजन निर्धारित प्रारूप पर आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इसमें 18 वर्ष से कम आयु के दिव्यांग बच्चों की समेकित शिक्षा, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण, गरीबी उन्मूलन एवं कल्याणकारी योजनाओं में आरक्षण, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अंतर्गत सुविधाओं एवं अधिकारों, भेदभावपूर्ण व्यवहार, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी करने तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। दिव्यांगजन मोबाइल कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed