फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman beaten for trying to stop water from spilling; complaint filed.

Maharajganj News: पानी फैलने से रोकने पर महिला को पीटा, रिपोर्ट

Fri, 18 Sep 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten for trying to stop water from spilling; complaint filed.
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगदही में पानी फैलने से रोकने पर पड़ोस की दो महिलाओं और उनके दामाद ने मिलकर एक महिला को गालियां देते हुए बुरी तरह पीट दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिसाबुन बरगदही थाना भिटौली निवासी निशा ने तहरीर में बताया कि 13 सितंबर को सुबह लगभग 9.30 बजे बरसात का पानी बहने को लेकर पड़ोसन हमीदुन निशा, मल्का सूफिया और हमीदुन निशा के दामाद असलम एक राय होकर उसके दरवाजे पर आ गए। आरोप है कि तीनों ने गालियां देनी शुरू की। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed