फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two nomination withdraw, 56 are in fight

दो नाम वापस, 56 प्रत्याशी मैदान में

Sun, 19 Feb 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 19 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
two nomination withdraw, 56 are in fight
शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्षों में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विधान सभा चुनाव में शामिल सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन हुआ। नाम वापसी के बाद कुल 56 प्रत्याशी मैदान में हैं। ये प्रत्याशी अब आवंटित चुनाव चिन्ह को लेकर जनता की दहलीज पर पहुंचेंगे। जिले की हाई प्रोफाइल विधान सभा सीट नौतनवां से निर्दल प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी को चुनाव चिह्न टेंपो मिला। वहीं राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों को उनकी पार्टी के सिंबल दे दिए गए। नौतनवा विधान सभा से निर्दल प्रत्याशी तन्नू श्रीमणि और सदर विधान सभा से निर्दल प्रत्याशी पुष्पा देपी ने अपना नाम वापस ले लिया है। 
विज्ञापन


सदर विधान सभा क्षेत्र महराजगंज से आलोक प्रसाद कांग्रेस से जयमंगल भारतीय जनता पार्टी से निर्मेष मंगल बसपा से चुनाव मैदान में हैं। जबकि रामकेवल कम्युनिस्ट पार्टी से, मनोज कुमार कन्नौजिया भारत कल्याण पार्टी से, संत कृपाल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल से, साधू शरण बहुजन मुक्ति पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन


वहीं रामअशीष और डा.सुनील कुमार निर्दल प्रत्याशी है। पनियरा विधान सभा क्षेत्र से बसपा से गणेश शंकर पाण्डेय, राष्ट्रीय लोक दल से गनपत सिंह, कांग्रेस से तलत अजीज, बीजेपी से ज्ञानेन्द्र, लोकदल से अजय कुमार, महाक्रांतिदल से घनश्याम कुमार गुप्त, बहुजन मुक्ति पार्टी से राकेश, अभय समाज पार्टी से शत्रुघ्र उर्फ शत्रुधन सिंह निषाद, और निर्बल इंडिया शोषित हमारा आम दल से सुमन चुनाव मैदान में हैं। वहीं उमेश, जनार्दन, प्रफुल्ल पटेल, राजेश कुमार, संतोष निर्दल मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतनवां विधान सभा क्षेत्र से बसपा से एजाज अहमद, सपा से कुंवर कौशल किशोर सिंह, भाजपा से समीर त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं। वहीं सतीश कुमार चतुर्वेदी, सदामोहन उपाध्याय, अनिल कुमार निषाद, अभिषेक जोशी, कामिनी जायसवाल, शंभूप्रसाद प्रजापति निर्दल चुनाव मैदान में हैं। सिसवां विधान सभा क्षेत्र से भाजपा से प्रेमसागर पटेल, बसपा से राघवेंद्र प्रताप उर्फ अंकित सिंह, सपा से शिवेंद्र सिंह उर्फ शिवबाबू, चुनाव मैदान में हैं।

वहीं हरिश्चंद्र, दिग्विजय, भुवनेश्वर उर्फ भुवनेश्वर कुमार पटेल, मनोरमा, राकेश कुमार उर्फ आरके मिश्र, सहजाद अहमद उर्फ सहजाद अली, यश त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र जायसवाल निर्दल मैदान में हैं।       


फरेन्दा विधान सभा क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशी मैदान में है। उनमें बजरंग बहादुर सिंह भाजपा से, वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस से, बेचन बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में हैं। इनके अलावा जितेन्दर राजकुमार निषाद राजेन्द्र नागेन्द्रनाथ, रीना, शशिभूषण, शिवकुमारी देवी गोविन्द दास निर्दल चुनाव मैदान में उतर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed