{"_id":"651c60941dc1e9e066066d94","slug":"two-fake-employees-of-transport-department-arrested-for-illegally-extorting-money-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7003-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध रूप से वसूली करने वाले परिवहन विभाग के दो फर्जी कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध रूप से वसूली करने वाले परिवहन विभाग के दो फर्जी कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
-वसूली की शिकायत मिलने पर कोल्हुई पुलिस ने अवैध वसूली करे रहे युवकों को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोल्हुई क्षेत्र के परसौना चेकपोस्ट पर अवैध वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों परिवहन विभाग का कर्मी बनकर वसूली में लिप्त थे। पुलिस को शिकायत मिली तो त्वरित कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग से संपर्क करने पर पता चला कि चेकपोस्ट पर कोई तैनाती नहीं है। इसके बाद फर्जीवाड़ा करने वालों की पोल खुलकर सामने आ गई।
बस चालक श्याम मोहन दोनों की वसूली से परेशान हो गया, तो थाना कोल्हुई में सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि परसौना में पुराने एआरटीओ चेक पोस्ट के पास सम्राट गोस्वामी व सुनील कुमार नाम के दो व्यक्ति स्वयं को परिवहन विभाग का कर्मचारी बताकर नेपाल आने जाने वाले वाहन चालकों से दस्तावेज चेकिंग के नाम पर डरा धमका कर वसूली कर रहे हैं। पुलिस को यह शिकायत मिली तो एआरटीओ कार्यालय से संपर्क किया, तो पता चला कि चेकपोस्ट पर कोई वसूली नहीं होती है। वहां कोई कर्मचारी भी इस नाम का तैनात नहीं है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, तो मंगलवार को दोनों दबोच लिए गए।
आरोपी सुनील कुमार मद्धेशिया निवासी परसौना थाना कोल्हुई, सम्राट गोस्वामी निवासी गुलरिहाकला थाना कोल्हुई को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 16000 रुपया, डीएल की छाया प्रति बरामद की गई। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल की गई। इसके बाद टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।