फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two bikes collided head-on in Partawal, three injured

Maharajganj News: परतावल में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल

Sun, 17 May 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided head-on in Partawal, three injured
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर छातिराम पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी महेश चौहान (22) अपने साथी संदीप चौहान (23) के साथ गांव से परतावल डीजल लेने जा रहा था।
विज्ञापन

अभी वह परतावल-महराजगंज मार्ग पर छातिराम पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रहे कुसुम्हा निवासी खुडबुड (45) की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए और
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार तीनों लोग दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परतावल भिजवाया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। श्यामदेउरवा एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed