फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Truck collided with Bolero, one killed

Maharajganj News: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 11 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with Bolero, one killed
परतावल बाजार में मंगलवार की देर हुआ हादसा, सात घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में मंगलवार देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दिया। बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई। जबकि सात यात्री घायल हो गए। सीएचसी परतावल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज से चली बोलेरो परतावल बाजार में पहुंची थी। इस दौरान अस्पताल रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो दस मीटर घसीटते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बोलेरो सवार गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र निवासी सुग्रीम (38), सोहन (25), सूरज (25), राकेश (50), रितेश (27), मोहन (24), विजय (26), विजय (38) घायल हो गए। घायलों मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सुग्रीम की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
तेज रफ्तार की वजह से पहले भी हो चुकी हैं मौतें
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मार्ग दुर्घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वाहनों की तेज रफ्तार पहले की लोगोंं की जान ले चुकी है।

10 अप्रैल 2022 को कोतवाली क्षेत्र के बरगदही निवासी शंभू मौर्या भाई श्रीराम के साथ बाइक से छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने बड़हरा जा रहे थे। धरमौली के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया। जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त् बड़े भाई शंभू मौर्या की मौत हो गई। चार अप्रैल 2022 को कुशीनगर जिले के भलुही निवासी सूरज दोस्त विशाल सिंह के साथ बाइक से परतावल से दवा लेकर घर जा रहे थे। लखिमा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। विशाल ने मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed