फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   536 vehicles inspected, 33 seized during the drive.

Maharajganj News: अभियान में 536 वाहनों की जांच, 33 सीज

Wed, 16 Sep 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
536 vehicles inspected, 33 seized during the drive.
- पुलिस ने हेलमेट, दस्तावेज और सुरक्षित यात्रा के लिए चलाया अभियान
विज्ञापन


महराजगंज। स्कूल-कॉलेज में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को पुलिस ने विभिन्न इंटर कॉलेजों के आसपास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में 536 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 वाहनों के चालान किए गए जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर 33 वाहनों को सीज कर दिया गया।
यातायात निरीक्षक अरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया इंटर कॉलेजों के सामने व आसपास जांच की। खास तौर पर बाइक से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के वाहनों की जांच की गई। इस दौरान हेलमेट, वाहन के जरूरी कागजात और यातायात नियमों के पालन की स्थिति देखी गई। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चेकिंग के साथ पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें बताया गया कि बिना हेलमेट वाहन चलाना, तेज रफ्तार और जरूरी दस्तावेजों के बिना वाहन चलाना हादसे का कारण बन सकता है। पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने और वाहन के कागजात साथ रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed