फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Encroachment removed from pond land.

Maharajganj News: पोखरी की भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 16 Sep 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from pond land.
फरेंदा। तहसील के सेमरा महराज के सार्वजनिक पोखरे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण मुक्त कराया। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने बताया कि फरेंदा तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम सेमरा महराज के गाटा संख्या 554 जो राजस्व अभिलेखों में पोखरी के रूप में दर्ज है। उसकी सार्वजनिक उपयोग की भूमि है जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। मंगलवार को राजस्व टीम एवं पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उस भूमि के संबंध में पारित बेदखली आदेश के अनुपालन में पूर्व में राजस्व टीम ने स्थल का सीमांकन किया गया था। स्वेच्छा से हटाने के लिए समय दिया गया था लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। टीम में सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल सहित राजस्व व पुलिस विभाग की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed