{"_id":"69d80f66ae5bf83854099ded","slug":"traders-demonstrated-demanding-implementation-of-uniform-education-system-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175043-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सक्सेना चौक पर प्रदर्शन करते संयुक्त व्यापारी मोर्चा के पदाधिकारी।
सक्सेना चौक पर प्रदर्शन कर निजी विद्यालयों को बंद करने की मांग की
महराजगंज। निजी स्कूलों को बंद करने और समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त व्यापारी मोर्चा के बैनर तले व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को सक्सेना चौराहे पर प्रदर्शन किया। संगठन के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की तर्ज पर भारत में भी सभी निजी विद्यालयों को बंदकर एक समान शिक्षा नीति लागू करने की मांग की। संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि नेपाल आर्थिक रूप से हमसे कमजोर है लेकिन वहां समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। फिर भारत में यह सुधार क्यों नहीं किया जा सकता? यदि सभी निजी स्कूल बंद कर दिए जाएं तो सरकारी स्कूलों का स्वतः ही कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों के बच्चे जब एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे तो समाज में व्याप्त अमीर-गरीब, ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव स्वतः समाप्त हो जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान संयुक्त व्यापारी मोर्चा के महामंत्री दामोदर गोयल, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता, संगठन मंत्री श्रवण वर्मा, मंत्री कृष्णा कसौधन, मीडिया प्रभारी सिकंदर रौनियार, आदित्य आर्य, राम मिलन वर्मा, जितेंद्र दुबे, मोहन जायसवाल, बद्री विशाल गुप्ता मौजूद रहे।