फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AIMIM raises questions about the government's role regarding the Saharanpur mosque incident.

Maharajganj News: सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर एआईएमआईएम ने सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल

Thu, 10 Sep 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
AIMIM raises questions about the government's role regarding the Saharanpur mosque incident.
जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, पुनर्निर्माण और निष्पक्ष जांच की मांग की
विज्ञापन

महराजगंज। सहारनपुर में मस्जिद के कथित विध्वंस का मामला अब जिले में भी मुद्दा बन गया है। बुधवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
जिलाध्यक्ष सरवर खान ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए। किसी भी निर्माण को लेकर विवाद होने पर कानूनी और न्यायिक प्रक्रिया का पालन किया जाना जरूरी है। जिलाध्यक्ष सरवर खान ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में मस्जिदों और मदरसों को अवैध निर्माण बताकर बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। ऐसी कार्रवाई से मुस्लिम समाज में नाराजगी बढ़ रही है। कानून सभी नागरिकों और समुदायों के लिए समान होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी धार्मिक स्थल से जुड़े विवाद का समाधान संविधान और कानून के दायरे में होना चाहिए। सहारनपुर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कार्रवाई नियमों के विपरीत पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही मस्जिद के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान वसी अहमद, सफी मुहम्मद, जाहिर अब्बास, अनवर, अफसर खान, सलीमुल्लाह, मोहिउद्दीन सिद्दीकी, मौलाना अलीशेर, जमीलुल कमर सिद्दीकी, मुहम्मद हुसैन और रुहुल्लाह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed