फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pharenda-Lejar Mahadeva Road riddled with potholes; commuters facing trouble.

Maharajganj News: भैया फरेंदा-लेजार महदेवा मार्ग गड्ढे में तब्दील, राहगीर परेशान

Thu, 10 Sep 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pharenda-Lejar Mahadeva Road riddled with potholes; commuters facing trouble.
- गड्ढों में पानी भरने से बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है सुनवाई
विज्ञापन

- 20 हजार की आबादी के लिए उपयोगी है यह मार्ग
फरेंदा। क्षेत्र का लेजार महदेवा-भैया फरेंदा मार्ग बदहाल हालत में है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। बरसात के दिनों में राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के बीच में बने गड्ढों से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसकी शिकायत विभाग से होने के बाद भी कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है।
फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क के किनारे बनी नालियां भी बेमतलब साबित हो रही है। बरसात के दिनों में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी जमा होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। करीब एक वर्ष पूर्व सड़क की मरम्मत हुई थी जो कुछ ही दिनों में टूट गई। सड़क पर जलभराव के कारण विद्यालय जाने वाले छात्रों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित होती है। इस रास्ते से लेजार महदेवा, महुअवां, हरदत्तपुर, परासखाड़, परसिया, चौतरवां,लीलाछापर, महदेवा,परसाबेनी सहित तमाम गांवों के लोगों का मुख्य मार्ग है। सड़क के पानी की निकासी न होने से सड़क गढढे में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकअप
लेजार-महदेवा मार्ग बदहाल होने से बरसात के दिनों में छात्रों की मुसीबत बढ़ गई है। स्कूल जाते समय पानी में गिर कर छात्र घायल हो रहे है। सड़क पर जमा पानी के निकासी की व्यवस्था न होने से परेशानी हो रही है।

-विनोद चौधरी, लेजार महदेवा

------------------



सड़क के बीच में जलभराव के कारण गड्ढे बन गए हैं। गढढे में पानी जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोग रास्ता बदल कर घर से आ और जा रहे है। कुछ दिन पूर्व मरम्मत हुई थी लेकिन कुछ ही दिनों में गिटटयां उखड़ गई।
- विनोद मद्धेशिया, भैया फरेंदा
प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क है। सड़क के जर्जर हालत की जानकारी मिली है। शीघ्र उसे दिखवा कर सही कर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
- प्रवीन कुमार भारती, अधिशासी अभियंता आरईडी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed