{"_id":"6aa1c4108029f8df8708e419","slug":"villagers-enraged-by-the-construction-of-a-playground-on-barn-land-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-184823-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खलिहान की जमीन पर क्रीड़ास्थल का निर्माण होने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खलिहान की जमीन पर क्रीड़ास्थल का निर्माण होने से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, निर्माण कार्य रुकवाने की मांग
नौतनवा। तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा निपनिया के दर्जनों ग्रामीण बुधवार की सुबह ग्राम सभा में मौजूद खलिहान की भूमि पर क्रीड़ास्थल निर्माण के विरोध में नौतनवा तहसील पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम को पत्र सौंपकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की।
ग्रामीण दर्शन, पन्नेलाल, अर्जुन, रानू चौधरी, उमाशंकर, तबारक, उर्मिला, सुशीला, पिंटू, रामआसरे, निखिल पासवान, रामदास, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश, संजीत यादव आदि लोगों का कहना था कि ग्राम सभा में खलिहान के नाम से दर्ज सरकारी जमीन है। ग्रामीणों द्वारा उक्त भूमि को वर्षों से फसल को सुरक्षित रखने, शादी समारोह समेत अन्य सार्वजनिक उपयोग में लाया जाता है।
आरोप है कि अब ग्राम प्रधान जिदवश उक्त जमीन पर क्रीड़ास्थल का निर्माण करा रहे हैं जोकि सरकारी नियम के अनुसार भी उचित नहीं है। ग्रामीणों ने एसडीएम से जनहित में उक्त निर्माण पर रोक लगा आमजन को सहूलियत दिलाने की मांग की है। एसडीएम कुणाल का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : नौतनवा तहसील में एसडीएम को पत्र सौंपने पहुंचे ग्राम सभा निपनिया के ग्रामीण।