फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three accountants suspended in Maharajganj for burning stubble 10 farmers jailed Case registered on 28

पराली जलाने पर गिरी गाज: महराजगंज में तीन लेखपाल निलंबित, 10 किसानों को जेल; 28 पर केस दर्ज

Tue, 14 Nov 2023 10:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Nov 2023 10:40 PM IST
सार

प्रशासन की आरे से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 28 लोगों पर पराली जलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 10 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Three accountants suspended in Maharajganj for burning stubble 10 farmers jailed Case registered on 28
खेल में जल रही पराली। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महराजगंज जिले में पराली जलाने की बढ़ती घटना व उस पर प्रभावी अंकुश लगा पाने में लेखपाल की विफलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तीन लेखपालों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पराली जलाने वाले 10 किसानों को जेल भेज दिया। साथ ही प्रशासन ने 28 किसानों पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

जिले में पराली को जलाने पर रोकने के लिए किसानों को नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी कहीं न कहीं से पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लेखपालों की ओर से इस पर प्रभावी नियंत्रण न लगा पाने को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने सदर तहसील के लेखपाल जनकराज व विपिन कुमार एवं नौतनवा तहसील के लेखपाल अरविंद यादव को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी की कार्रवाई के बाद लेखपालों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं पराली जलती हुई मिले तो वहां पर मिलने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भी कठोर कदम उठाएं। यह भी कहा कि किसान पराली को न जलाएं, बल्कि उसे एकत्रित कर कहीं एक जगह रखवा दें।

विज्ञापन

पराली जलाने के मामले में एक लाख का जुर्माना वसूला
प्रशासन की आरे से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 28 लोगों पर पराली जलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 10 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं लगभग एक लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। 

किसी सार्वजनिक स्थल पर इकट्ठा कर दें
डीएम ने कहा कि पराली जलाने के बजाए उसे खेत की मेड़ पर या किसी सार्वजनिक स्थल पर इकट्ठा कर दें। ग्राम प्रधान के माध्यम से परली को गौशालाओं में भेजवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे डिकंपोजर के माध्यम से पराली का निस्तारण खेत में ही कर सकते हैं। पराली जलाना किसी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित लेखपालों सहित अन्य लोगों के जवाबदेही तय करने के साथ-साथ दोषी किसानों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed