फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Threat to make objectionable video viral murder on protest

Maharajganj News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी, विरोध करने पर कर दी हत्या

Sat, 04 Mar 2023 03:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Mar 2023 03:00 PM IST
सार

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृत रघु की पत्नी गंगोत्री देवी की तहरीर पर पांच नामजद आरोपी बृजेश, नन्दू, मनीषा, चंद्रवाती, मनीषा देवी के खिलाफ संबिधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Threat to make objectionable video viral murder on protest
पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का विरोध करने पर आरोपियों ने शुक्रवार को पीड़ित व्यक्ति की पहले बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस की उदासीनता का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने अस्पताल से इलाज कराकर घर आए पीड़ित व्यक्ति की शनिवार सुबह गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


आक्रोशित मृत व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक आवास पहुंच हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामें के बाद जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की नींद खुली तो आनन फानन मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ संबिधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरियारपुर गांव के रघु गुप्ता (55) के घर से संबंधित शुक्रवार को एक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसके बाद वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी युवक ने परिजनों के साथ मिलकर रघु की बेरहमी से पिटाई कर दिया। जिस दौरान रघु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- जरा संभलकर चलें, ...बड़े खतरे हैं इस राह में

मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ग्रामीणों की सहयोग से एक आरोपी बृजेश को पकड़ कर थाने ले आई। घायल रघु को परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से देर रात घायल रघु इलाज कराकर घर लौटे।



परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भिटौली थाने पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए आरोपियों को छोड़ दिया। आरोपी पुनः परिजनों के साथ मिल शनिवार सुबह दरवाजे पर पशु को चारा डालने के दौरान रघु की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृत रघु के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आरोपियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृत रघु की पत्नी गंगोत्री देवी की तहरीर पर पांच नामजद आरोपी बृजेश, नन्दू, मनीषा, चंद्रवाती, मनीषा देवी के खिलाफ संबिधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed