अमर उजाला लाइव: जरा संभलकर चलें, ...बड़े खतरे हैं इस राह में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दृश्य 1
समय और दिन: शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 14 मिनट
जगह- सिटी मॉल के ठीक सामने की तरफ जाने वाला मार्ग
गोरखपुर शहर में सबसे पहले खुले शॉपिंग मॉल का खिताब सिटी मॉल के नाम पर है। इसके ठीक सामने की तरफ से एक मार्ग जा रहा है। इस रास्ते पर पहले दाएं तरफ पुलिस के अधिकारी और बाएं तरफ पूर्व वन मंत्री का आवास है। रास्ते में ही डीएफओ विकास यादव का भी सरकारी आवास है। लेकिन, ताज्जुब है कि इतने महत्वपूर्ण मार्ग में बीच सड़क पर लोहे का सरिया खतरनाक तरीके से निकला हुआ है। वाहन या रात में पैदल उस रास्ते से गुजरने वालों के लिए यह बड़ी आफत की तरह है।
दृश्य 2
समय और दिन: शुक्रवार, दोपहर 2:15 बजे
जगह- जीडीए टॉवर के सामने से होकर गणेश चौक जाने वाला मोड़
एसएसपी आवास से गणेश चौक होकर जाते वक्त इस मोड़ पर गाड़ियां आकर रूकती हैं। गोलघर के गणेश चौक के करीब डिवाइडर के पास लोहे की सरिया बाहर की तरफ निकली हुई है। वाहन इसपर चढ़ गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन, जिम्मेदारों को इसकी सुध नहीं है।
शहर के कई इलाकों में बिजली के खंभे जर्जर अवस्था में हैं। बानगी के तौर पर तारामंडल जेमिनी गार्डेनिया अपार्टमेंट के बगल वाले रास्ते पर एक बिजली का खंभा सड़क की तरफ झुका है। खंभा पास के पेड़ की टहनियों के सहारे टिका है। हर समय इसके गिरने का खतरा बना रहता है।
बिजली निगम अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने कहा कि खंभों के झुके होने की जानकारी नहीं है। इन खंभों को ठीक करवाया जाएगा। संबंधित अभियंताओं से इसे सही करने और समय-समय पर अपने क्षेत्र के बिजली खंभों की समीक्षा करने का निर्देश दिया जाएगा।