फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   This year's 20th June was a relief after 56 years

Maharajganj News: 56 साल बाद राहत भरा रहा इस बार का 20 जून

Sat, 21 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
This year's 20th June was a relief after 56 years
महराजगंज। जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर स्पष्ट दिखने लगा है। 1969 के बाद जिले में 20 जून 2025 को सर्वाधिक कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मानसून शनिवार देर रात सक्रिय होने के संकेत हैं।
विज्ञापन

इस बार समय से पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। पूर्वी यूपी के महराजगंज जिले की बात करें तो 21 की देर रात मानसून सक्रियता के संकेत हैं। मानसून सक्रियता से दृश्यता का ग्राफ गिर सकता है।
विज्ञापन

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून 2025 को 1969 के बाद सबसे कम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 1969 में इस तिथि को सर्वाधिक कम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद के वर्षों में जनपद का अधिकतम तापमान 40 से 42 के मध्य रहा। शुक्रवार को पूरे दिन बादलों का डेरा रहा। दोपहर में उमस के कारण न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शाम चार बजे के बाद तेज हवा संग हुई हल्की बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी। लगभग 40 मिनट तक हल्की बारिश से मौसम खुशगवार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed