फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The families of Farhaj and Aftab, who went to Dubai for employment, are worried.

Maharajganj News: रोजगार के लिए दुबई गए फरहाज और आफताब के परिजन परेशान

Sat, 07 Mar 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The families of Farhaj and Aftab, who went to Dubai for employment, are worried.
दुबई के सोनपुर में अल रबत बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं फरहाज अहमद
विज्ञापन

आबूधाबी के एटॉक पीलिंग फाउंडेशन कंपनी में फोरमैन के पद पर कार्यरत आफताब आलम
सिसवा बाजार। इस्त्राइल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की वजह से खाड़ी के देशों में रोजगार के लिए गए स्थानीय युवाओं के परिजन चिंतित हैं। सिसवा बाजार कस्बे के मिस्कारी मुहल्ला निवासी फरहाज अहमद और आफताब आलम भी रोजगार के लिए दुबई गए हैं। युद्ध छिड़ने के बाद से उनके परिजन काफी परेशान हैं। पूरा परिवार उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।
फरहाज अहमद विगत सात वर्षो से दुबई के सोनपुर में स्थित अल रबत बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। अमरीका-इजराइल व ईरान में युद्ध छिड़ने के कारण दुबई में ईरानी बमबारी की सूचना से उनके परिवार के लोग चिंतित हैं। फरहाज के पिता मोहम्मद इलियास और मां हुस्नआरा खातून का कहना है कि जैसे-जैसे मिडिल ईस्ट में युद्ध गहराता जा रहा है और ईरान दुबई को निशाना बना रहा है हमारी चिंता बढ़ती जा रही है। हम रब से दुआ करते हैं कि हमारे बच्चों के साथ ही भारत के सभी कामगार जो खाड़ी देशों में कहीं भी रोजी-रोटी कमा रहे हैं, सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

वहीं आबूधाबी के एटॉक पीलिंग फाउंडेशन कंपनी में फोरमैन के पद पर कार्यरत आफताब आलम के पिता मुर्तजा हुसैन व माता कमरुन निशा का कहना है कि युद्ध की खबरों से मन विचलित है। दुबई में हवाई अड्डा बंद होने के कारण बच्चे वापस घर भी नहीं आ पा रहे हैं। सरकार से अनुरोध है कि खाड़ी देशों में फंसे कामगारों की वतन वापसी के लिए कोई प्रबंध करे। वहीं फरहाज और आफताब ने फोन पर बताया कि बम गिरने से हालात तनावपूर्ण तो हैं, पर अभी कोई परेशानी नही है। सारे काम सुचारु रूप से जारी हैं। भारत और दुबई की सरकारें एडवाइजरी जारी कर सभी लोगों को सावधान और सुरक्षित रहने की अपील कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed