फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The children drink polio medicine

बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवाई

Sun, 29 Jan 2017 11:14 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
The children drink polio medicine
बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा - फोटो : अमर उजाला
जिला संयुक्त अस्पताल में डीएम वीके सिंह और सीएमओ आरके तिवारी ने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाकर उद्घाटन किया। डीएम वीके सिंह ने कहा कि जिले को पोलियो मुक्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पल्स पोलियो अभियान चला रही है। 
विज्ञापन

 सीएमओ आरके तिवारी ने बताया की जिले भर में पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल करने के लिए 1368 बूथ बनाए गए है। एक सप्ताह में 4 लाख 28 हजार बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें रविवार को जिले भर में 1 लाख 69 हजार बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाया गया। उद्घाटन सत्र के दौरान सीएमएस आरबी राम, डॉक्टर आरपी राय, एसीएमओ डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद,  डिप्टी सीएमओ आईए अंसारी, सत्येन्द्र सिंह, विवेकानंद दूबे मौजूद  रहे। डिप्टी सीएमओ आईए अंसारी ने कहा कि कोई बच्चा दवा पीने से छूट न जाए इसके लिए एक सप्ताह तक जिले भर में 950 मोबाइल टीम का गठन किया गया है। जो घर- घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाने का  कार्य करेगें। इसी क्रम में मिठौरा पीएचसी अधीक्षक केपी सिंह ने दस बूथो का निरीक्षण किया। उन्होंने कई बूथों पर पोलियो का ड्राप भी पिलाए। इस दौरान विजय प्रताप सिंह, प्रीति मिश्रा, माधुरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed