{"_id":"6a988a564800c6f6e808bc93","slug":"the-chief-ministers-program-was-broadcast-live-staff-members-also-received-raincoats-and-equipment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184424-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, कर्मियों को रेनकोट व उपकरण भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, कर्मियों को रेनकोट व उपकरण भी मिले
विज्ञापन
आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा 50 लाख तक का बीमा कवर
सीएम ने लखनऊ में यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट का किया लोकार्पण
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में यूपी आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल की अध्यक्षता में देखा गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मी शामिल हुए।
यूपी आउटसोर्स सेवा
निगम के गठन के साथ ही प्रदेश के करीब 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक की वृद्धि की गई है। इसका लाभ जिले में विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को भी मिलेगा। अब करीब 13 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पाने वाले कर्मियों को 20 हजार रुपये तक मानदेय मिल सकेगा।
नई व्यवस्था के तहत कर्मियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने की भी तैयारी है। उन्हें 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। आकस्मिक दवा और उपचार के लिए पांच लाख रुपये तक की सहायता तथा जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी जिले के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। मानदेय में वृद्धि से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी और सेवा शर्तों में सुधार से उनका मनोबल बढ़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यूपी आउटसोर्स सेवा निगम के गठन से कर्मियों की सेवा शर्तों को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। इससे उन्हें आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी।
इस मौके पर जगदीश मिश्रा, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी,अपरियोजना निदेशक रामदरश चौधरी आदि मौजूद रहे।