फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a young man was found in the water under a culvert under suspicious circumstances.

Maharajganj News: संदिग्ध हालत में पुलिया के नीचे पानी में युवक का शव मिला

Mon, 24 Aug 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the water under a culvert under suspicious circumstances.
फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव के बाहर पुल के नीचे पानी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र हरमंदिल खुर्द के बढ़या गांव निवासी गिरजेश यादव शनिवार को दिन में घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू कर दिया। रात में करीब नौ बजे सूचना मिली कि पुलिया के नीचे पानी में एक युवक का शव पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो गिरिजेश को मृत पाया। इसके बाद परिजन ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed