फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Take oath of compliance with traffic rules

यातायात नियमों के पालन की शपथ ली

Fri, 27 Apr 2018 12:13 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 27 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Take oath of compliance with traffic rules
यातायात नियमों के पालन की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज।  सड़क-सुरक्षा सप्ताह के तहत पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट-बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, 18 वर्ष की आयु पूरी होने  के बाद ही वाहन चलाने व गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की शपथ ली। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि प्रतिवर्ष लाखों लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में असमय मौत हो जाती है अथवा तमाम लोग अपंगता के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर तथा यातायात नियमों का पालन कर इन दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। हम सबका दायित्व है कि वाहन चलाते समय सतर्क रहें तथा दूसरों को भी यातायात के नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें।इस अवसर पर आनंद प्रकाश राव, दुर्गेश कुमार सिंह, घनश्याम राव, जितेंद्र वर्मा, एसएन पांडेय, राधेश्याम रावत, मनोज यादव, गिरिजेश गिरि, वासुदेव प्रजापति, राजू मद्धेशिया, राजू सिंह, भगवान चरण शर्मा, अशोक तिवारी, घूरे प्रसाद, बृजेश कुमार यादव, अजय गुप्ता, अनिल यादव, दिनेश राव, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रतिभा सिंह, सोनी यादव, नीलम प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed