{"_id":"5ddec7168ebc3e54c033f114","slug":"store-fire-maharajganj-news-gkp3309913141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
महराजगंज में एक जूते की दुकान में लगी आग को बुझाते स्थानीय लोग व दमकलकर्मी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
Link Copied
शार्ट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली नगर के शिकारपुर मुख्य मार्ग स्थित डीएबी तिराहे के निकट बुधवार की देर रात करीब नौ बजे एक जूते की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा नगदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने लोगों की मदद से घंटोें बाद आग पर काबू पाया। तबतक आग से दुकान में रखा लाखों का सामान राख हो गया। वहीं, घटना की सूचना पाते ही घुघली व कोठीभार की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग का विकराल रूप देख लोगों में घंटों अफरा-तफरी मची रही। वहीं, दुकानदार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक घुघली कस्बा निवासी पंकज की शिकारपुर मुख्य मार्ग के डीएबी तिराहे के निकट एक जूते की दुकान है। वह प्रतिदिन की भांति देर रात होने पर बंद कर घर चले गए थे। उसके कुछ देर बाद दुकान से धुंआ उठते देख दुकान मालिक पंकज को लोगों ने सूचना दी। जबतक मालिक दुकान खोलने पहुंचे तबतक आग विकराल रूप ले लिया। उसके बाद दुकान में रखा समान जलने लगा। जिसकी चपेट में आकर इर्द-गिर्द की दुकानों का भी नुकसान हुआ है। दुकानदार पंकज के मुताबिक दुकान में नगदी सहित करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। इस संबंध में घुघली थाना प्रभारी धनबीर सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग भी काबू पाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।