फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Some forces want to weaken the cultural heritage of the country

Maharajganj News: देश की सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करना चाहती हैं कुछ शक्तियां

Wed, 27 May 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Some forces want to weaken the cultural heritage of the country
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने देश के समक्ष चुनौतियां और नैरेटिव विषय पर रखे विचार
विज्ञापन

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को हुआ समापन
महाराजगंज। चेहरी स्थित आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का समापन मंगलवार को हो गया। दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर आयोजित सत्रों में राजनीतिक व वैचारिक चर्चा की गई।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने देश के समक्ष चुनौतियां और नैरेटिव विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है, लेकिन इसके साथ ही देश को वैचारिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शक्तियां देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे सरकार की योजनाओं और राष्ट्रहित के कार्यों को सही तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण अभियान के दौरान कुल 11 सत्र आयोजित किए गए। इनमें विचारक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, मन की बात, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन, भाजपा का इतिहास एवं विकास, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया व एआई, विचार परिवार तथा व्यवहारिक सत्र जैसे विषय शामिल रहे। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर पार्टी को सफलता मिली है और आने वाले समय की चुनौतियों का सामना भी संगठन की इसी ऊर्जा से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संतराज यादव, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ समीर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. नवीन पांडेय, जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, बजरंग बहादुर सिंह, पीसीयू चेयरमैन चौधरी शिवेंद्र सिंह समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed