फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shubham got first place and Faheem got second place in 100 meter race

Maharajganj News: 100 मीटर दौड़ में शुभम को पहला व फहीम को दूसरा स्थान

Fri, 26 Dec 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shubham got first place and Faheem got second place in 100 meter race
सांसद खेल स्पर्धा के समापन पर पुरस्कृत करते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया। 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ सांसद खेल स्पर्धा का समापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में सदर की रिंका प्रथम, प्रियंका को दूसरा स्थान
महाराजगंज। धनेवा धनेई छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा का समापन बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। स्पर्धा में सदर को पहला और सिसवां को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ में सदर के शुभम प्रथम, सिसवां फहीम द्वितीय और नौतनवां के सुभाष तीसरे स्थान पर रहे।
स्पर्धा में 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में सदर की रिंका प्रथम, प्रियंका सिसवां द्वितीय और निधि फरेंदा तृतीय स्थान पर रहीं। शार्टपुट के बालक वर्ग में आयुष प्रथम, मिथिलेश द्वितीय और तबरेज तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में राधिका सदर से प्रथम, शिवानी द्वितीय और निधि तीसरे स्थान पर रहीं। ऑल ओवर एथलेटिक्स व कुश्ती के प्रदर्शन में सदर पहले, सिसवां दूसरे और फरेंदा तीसरे और नौतनवां के खिलाड़ी चौथे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व संत कबीरनगर के पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज गांव-गांव तक दिखाई दे रहा है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि आज खेल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बन चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन मैदान में उतरना ही सबसे बड़ी जीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण और दूर-दराज की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लखनऊ से राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, अरुण शुक्ला, अजय कुमार श्रीवास्तव, रोहन चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed