{"_id":"6aa5c1a511f2ec9fa602ac50","slug":"rise-in-respiratory-patients-in-opd-elderly-account-for-the-majority-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185009-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ओपीडी में बढ़े सांस के मरीज, बुजुर्गों की संख्या अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ओपीडी में बढ़े सांस के मरीज, बुजुर्गों की संख्या अधिक
विज्ञापन
ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 20 से 25 सांस के मरीज, बुजुर्गों की संख्या अधिक
अस्थमा समेत सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को सतर्क रहने की सलाह
महराजगंज। उमस और तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सांस लेने में परेशानी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले जहां रोजाना पांच से 10 मरीज पहुंच रहे थे, वहीं अब 20 से 25 पहुंच रहे है। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं।
जिला अस्पताल की फिजिशियन डॉक्टर पवन सिंह की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 80 से 90 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें लगभग 20 से 25 मरीज सांस लेने में परेशानी, सांस फूलने और अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित बताए जा रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बार-बार बदलाव के कारण खासकर बुजुर्गों और पहले से अस्थमा या सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले सांस संबंधी समस्या वाले पांच से 10 मरीज ही ओपीडी में आ रहे थे। अब इनकी संख्या अचानक बढ़कर 20 से 25 हो गई है। तापमान में उतार-चढ़ाव और उमस के कारण सांस से जुड़ी दिक्कत बढ़ रही है। ऐसे में बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
चिकित्सक ने लोगों को बचाव के लिए ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करने और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुसार पूरे बांह के कपड़े पहनकर शरीर को ढककर रखें और धूल-धुएं से बचने का प्रयास करें। अस्थमा और सांस के मरीज नियमित रूप से दवा लेते रहें।
यदि किसी व्यक्ति को तेज सांस चलने, सांस लेने में अत्यधिक परेशानी, सीने में दर्द या ऑक्सीजन का स्तर कम होने जैसी समस्या हो तो उसे देरी किए बिना चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।