फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Heavy vehicles set off for Kathmandu from Sonauli and Belahiya after 18 days.

Maharajganj News: 18 दिन बाद सोनौली और बेलहिया से भारी वाहन काठमांडो रवाना

Fri, 18 Sep 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles set off for Kathmandu from Sonauli and Belahiya after 18 days.
- मुगलिंग-काठमांडो मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात बहाल
विज्ञापन

- कृष्णभीर में नया ट्रैक खोलकर पृथ्वी हाईवे पर शुरू हुआ आवागमन
- बाढ़ से बंद था काठमांडो जाने वाला प्रमुख मार्ग


सोनौली। नेपाल में बाढ़ के कारण करीब 18 दिनों से बंद काठमांडो जाने वाला प्रमुख मार्ग अब दोबारा खुल गया है। धादिंग जिले के कृष्णभीर क्षेत्र में पृथ्वी हाईवे पर नया ट्रैक खोलकर दोनों तरफ से यातायात बहाल कर दिया गया है। मार्ग खुलने के बाद भारत-नेपाल सीमा के सोनौली और नेपाल के बेलहिया में काठमांडो जाने के लिए पिछले 18 दिनों से रोके गए भारी मालवाहक वाहनों को भी रवाना कर दिया गया है। इससे सीमा पर फंसे ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को राहत मिली है।
भंसार एजेंट संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांत कुमार शर्मा ने बताया कि बीते माह से काठमांडो जाने वाला मार्ग बंद था। इसके चलते काठमांडो जाने वाले भारी वाहनों को नेपाल सीमा में बेलहिया और भारतीय क्षेत्र के सोनौली में रोक दिया गया था। अब मार्ग खुलने के बाद करीब 60 खड़े वाहनों को काठमांडो के लिए रवाना किया गया है। साथ ही गोदाम में रखे गए जरूरी सामानों को भेजने की प्रकिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


रसुवा में भोटेकोशी के रास्ते त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद धादिंग के कृष्णभीर क्षेत्र में पृथ्वी हाईवे का हिस्सा कट गया था। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण काठमांडो को नेपाल के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। इसका असर यात्रियों की आवाजाही के साथ ही खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की ढुलाई पर भी पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को बहाल करने के लिए कृष्णभीर में नया ट्रैक तैयार किया गया। इसके बाद पृथ्वी हाईवे पर दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। यह हाईवे नेपाल के अलग-अलग हिस्सों को राजधानी काठमांडो से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। मार्ग खुलने से सीमा पर खड़े मालवाहक वाहनों के अलावा काठमांडो और अन्य क्षेत्रों के बीच यातायात तथा आपूर्ति व्यवस्था में भी राहत मिली है। काठमांडो-मुगलिंग मार्ग पर दोतरफा यातायात शुरू होने के बाद अब सोनौली और बेलहिया में लंबे समय से खड़े भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। इससे भारत से नेपाल जाने वाले माल की आपूर्ति व्यवस्था को गति मिलने और काठमांडो समेत नेपाल के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सामान्य होने की उम्मीद है। एसएसपी सुरेश प्रसाद काफ्ले ने बताया कि वाहनों का आवागमन दोनों तरफ से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed