{"_id":"6aac4d71ca8aef168500925a","slug":"woman-electrocuted-while-cleaning-the-roof-dies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-185316-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छत की सफाई करते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छत की सफाई करते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत
Fri, 18 Sep 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
- बृजमनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटिहनवा का मामला, बालिका झुलसी
- छत की साफ-सफाई करते समय हुआ हादसा
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटिहनवा के टोला गोलसागर में छत की साफ-सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। उसे बचाने के चक्कर में वहां मौजूद जेठानी की बेटी भी करंट से झुलस गई। परिजन घटना के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज ले गए जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गोलसागर निवासी पूजा (35) पत्नी रामसहाय बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर की छत पर साफ-सफाई कर रही थी। वहां निकले सरिया के पास ही केबल तार लगा हुआ था। महिला का हाथ अचानक सरिया से स्पर्श हो गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। इस घटना में महिला की जेठानी की 10 वर्षीय बेटी नेहा भी झुलस गई। परिजन घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज ले गए जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बालिका को प्राथमिकी उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस और लेखपाल ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।