फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   pt deendayal

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं. दीनदयाल

Fri, 12 Feb 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
pt deendayal
पुण्यतिथि पर भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/कोल्हुई। एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद विचारधारा दी। वे एक समावेशी विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। पं. दीनदयाल का संपूर्ण जीवन हमें प्रेरणा देता है। अंतिम व्यक्ति का भला करने का उन्होंने जो मार्ग बताया उसी पर आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उसी पर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने विचार रखे। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय वर्मा, कुर्सेद अंसारी, प्रदीप गौड़, गौतम तिवारी, बलराम दुबे, प्रियंका त्रिपाठी, अजय जायसवाल, नागेन्द्र प्रसाद, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल का राष्ट्र के निर्माण में विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम को मंडल प्रभारी इस्तखार हुसैन, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पांडेय, मधुर सिंह, प्रदीप पांडेय, अरुण राय, दिलीप मौर्य, रमेश सिंह, दिनेश रौनियार, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed