{"_id":"6457f0bf0808ebdb4b030104","slug":"power-cut-in-city-maharajganj-news-c-7-1-156338-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लाइन में खराबी से चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लाइन में खराबी से चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
सिसवा बाजार। सिसवा नगर पालिका स्थित विद्युत उपकेंद्र की मुख्य लाइन की केबल खराब होने के कारण नगर सहित क्षेत्र के अधिकांश गांवों की बिजली रविवार को सुबह 11:30 बजे से 3:15 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से नगर के लोगों को परेशानी हुई।
कस्बे के वार्ड नंबर पांच गांधीनगर स्थित बिजली उपकेंद्र से सिसवा कस्बा सहित क्षेत्र के करीब 300 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने बताया कि मेन लाइन में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। केबल फाल्ट ठीक करा कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।संवाद