{"_id":"647f8406c1de8793a508cf14","slug":"photo-of-carrying-wood-went-viral-maharajganj-news-c-7-1-196370-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बांकी रेंज में लकड़ी लादकर ले जाने का फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बांकी रेंज में लकड़ी लादकर ले जाने का फोटो वायरल
Wed, 07 Jun 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बांकी रेंज पनियरा में बाइक पर लकड़ी का बोटा लेकर जाता युवक।संवाद
गोरखपुर की सीमा सटे होने के कारण आराम से लकड़ी को इधर से उधर पहुंचा देते हैं शरारती तत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बांकी रेंज पनियरा के जंगलों में अंधाधुंध साखू और सागौन के हरे पेड़ों की कटान किए जाने का मामला सामने आता रहता है। मंगलवार को भी दिनदहाड़े बाइक पर साखू का बोटा लादकर ले जाने का फोटो वायरल हुुआ है। इसकी सूचना लोगों ने डीएफओ गोरखपुर को दी। इसके बाद वन विभाग के कर्मी सक्रिय हुए और जांच शुरू कर दी।
बांकी रेंज में बेशकीमती साखू और सागौन की लकड़ी उपलब्ध है। आरोप है कि कुछ शरारती तत्व विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से उसे कटवा कर शहर में बेचकर मालामाल हो रहे हैं। मंगलवार को भी दिनदहाड़े बांकी रेंज के नसीराबाद बीट में कुछ लोग बाइक पर साखू का बोटा लादकर ले जा रहे थे। किसी ने इसका फोटो वायरल कर दिया।
इसकी सूचना स्थानीय वन कर्मियों को दी गई तो वे सक्रिय नहीं हुए। बाद में उच्च स्तर पर जानकारी देने के बाद वन कर्मियों ने अपनी जांच शुरू की। गोरखपुर वन प्रभाग के डीएफओ विकास यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विभागीय जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।