फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   People belonging to the PDA are facing harassment.

Maharajganj News: पीडीए के लोगों का हो रहा है उत्पीड़न

Tue, 08 Sep 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
People belonging to the PDA are facing harassment.
- पीडीए जन पंचायत का हुआ आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। शिव नगर स्थित एक सभागार में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव रामाश्रय विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पीडीए के लोगों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। न्याय की गुहार लगाने वालों पर ही मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसरों से वंचित होना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और नौजवान विरोधी है। प्रदेश में अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, निर्मेश मंगल, बिंद्रेश कनौजिया, प्रणय गौतम, राजेश यादव, श्रवण पटेल, मक्खु प्रसाद, सुदामा प्रसाद, श्रीपति आजाद, डॉ. एसएस पटेल, विजय यादव और सुरेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed